कोई भूखा नहीं सोए का लक्ष्य लेकर काम में जटी भाजपा,गरीबों तक पहुंचाएगी भोजन

जयपुर, (कासं)। कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है। इस लॉक डाउन में कई लोग ऐसे हैं जो अपने घरों से दूर हैं और उनके पास फिलहाल रोजी रोटी का कोई साधन नहीं बचा है। ऐसे लोगों तक भोजन पहुंचाने का बीड़ा भाजपा ने उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देशभर के भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ताओं को 5 करोड़ लोगों को भोजन करने का बीड़ा सौंपा है। राजस्थान भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस आदेश के बाद कोई भूखा ना सोए की थीम पर काम शुरूकर दिया है। वैसे तो भाजपा की ओर से पहले से ही यह मुहिम छेड़ी जा चुकी है, लेकिन 27 मार्च से इसकी विधिवत शुरुआत होगी। सेवा भारती की ओर से 27 तारीख को जयपुर शहर में कच्चा राशन देने का काम शुरूहोगा।


इस राशन में 5 किलो आटा. एक किलो दाल सहित खानपान से जुडी वस्तएं हैं। आपको बता दें कि मिस्ड कॉल के जरिए राजस्थान में भाजपा से 69 लाख लो जुड़े है। वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 80 हजार है। इन सभी कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है। सूखा सामान और भोजन देगी भाजपा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बताया कि 90 प्रतिशत वो लोग हैं जिनके पास रोटी बनाने का साधन है और 10 प्रतिशत वो लोग हैं जिनके पास कोई साधन नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को खाने का सूखा सामान दिया जाएगा। जो लोग बाहर से आकर यहां रह रहे हैं, जो बाहरी राज्यों के स्टूडेंट्स जयपुर में पढ़ रहे हैं, उन्हें भोजन दिया जाएगा। इसके लिए भामाशाह, एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जा रही है।